Research indexJournal article
पारंपरिक औषधीय वनस्पतियों का विश्लेषणात्मक एवं जातीय-औषधीय अध्ययन: मारवाड़ क्षेत्र, राजस्थान के विशेष संदर्भ में
सैनी
22 Nov 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261122/4E750580DOI10.5281/zenodo.24436452
पारंपरिक औषधीय वनस्पतियों का विश्लेषणात्मक एवं जातीय-औषधीय अध्ययन: मारवाड़ क्षेत्र, राजस्थान के विशेष संदर्भ में
सैनी · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261122/4E750580DOI10.5281/zenodo.24436452
Abstract
प्रस्तावना: प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में स्थानीय समुदायों द्वारा उपयोग की जाने वाली औषधीय पादप प्रजातियों तथा उनके पारंपरिक औषधीय उपयोगों का दस्तावेजीकरण करना था। मारवाड़ शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क पर्यावरणीय परिस्थितियों वाला क्षेत्र है, जहाँ स्थानीय समुदायों द्वारा उपलब्ध पादप संसाधनों के उपयोग से संबंधित पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान पीढ़ियों से प्रचलित है। प्रत्येक प्रजाति के वानस्पतिक नाम, प्रयुक्त पादप भाग, पारंपरिक औषधीय उपयोग तथा उपयोग की तैयारी या विधि का अभिलेखन किया गया। उपलब्ध जातीय-वनस्पति साहित्य एवं अन्य प्रामाणिक स्रोतों का उपयोग प्राप्त जानकारी के तुलनात्मक अध्ययन के लिए किया गया। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि मारवाड़ क्षेत्र में पादप संसाधनों से संबंधित पारंपरिक औषधीय ज्ञान विविध एवं व्यापक है। इस ज्ञान का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण इसके संरक्षण तथा भविष्य के औषधीय, पादप-रासायनिक और वैज्ञानिक अध्ययनों के लिए आधार प्रदान कर सकता है। शब्दसंकेत: औषधीय पादप; जातीय-औषधीय ज्ञान; मारवाड़; राजस्थान; पारंपरिक चिकित्सा; पादप भाग; पारंपरिक उपयोग; जातीय-वनस्पति अध्ययन।